Hip Replacement

कैसे कराएं घुटनों का ऑपरेशन ? (Knee Replacement)

क्या है हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी? (Hip Replacement Surgery)

 

हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी (Hip Replacement Surgery) उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो कूल्हे की समस्या से परेशान रहते हैं।
यह सामान्य चीज है कि उम्र के बढ़ने के साथसाथ मानवशरीर काफी कमजोर हो जाता है और उसमें कई सारी परेशानियां भी होने लगती हैं।इनमें कूल्हे से संबंधित कई सारी समस्याएं जैसे कूल्हे की हड्डी में दर्द का होना, कूल्हे की हड्डी का टूटना, कूल्हे की हड्डी का खराब होना इत्यादि का भी खतरा बढ़ जाती है। ऐसे में इन समस्याओं का समाधान के लिए बेहतर विकल्प की जरूरत पड़ती है।
ऐसी स्थिति में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी एक लाभकारी तरीका साबित होती है, जिसके माध्यम से कूल्हे के जोड़ को सेहतमंद जोड़ से बदलकर व्यक्ति को नई ज़िदगी प्रदान की जाती है।
चूंकि, लोगों को इस सर्जरी की अधिक जानकारी नहीं होती है, इसी कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं।

क्या है हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी? (Hip Replacement Surgery in Hindi)

हिप रिप्लेसमेंट से तात्पर्य ऐसी सर्जरी से है, जिसमें एक क्षतिग्रस्त कूल्हे की हड्डी को कृत्रिम हड्डी (इसे प्रोस्थेसिस के नाम से जाना जाता है) से बदल दिया जाता है।
हालांकि, इस सर्जरी को किसी भी उम्र के वयस्कों के लिए सही माना जा सकता है, लेकिन इसका उपयोग  ज्यादातर 50 और 80 की उम्र के बीच के लोगों पर किए जाता है।
इस आधुनिक कृत्रिम अंग को कम से कम 30 साल तक चलने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। इसके वजह से अधिकांश लोगों को चलते समय कूल्हे के दर्द में कमी और सुधार महसूस होता है।

हिप रिप्लेसमेंट के कितने प्रकार हैं? (Types of Hip Replacement)

  1. टोटल हिप रिप्लेसमेंट जिस सर्जरी में कूल्हे के जोड़ों को कृत्रिम अंग से बदला जाता है, उसे टोटल हिप रिप्लेसमेंट (Total Hip Replacement) के नाम से जाना जाता है।
    इस सर्जरी को मुख्य रूप से उस स्थिति में किया जाता है कूल्हे की हड्डी का जोड़ या तो खराब हो जाता है या फिर उसमें असहनीय दर्द रहता है।
  2. यूनिलेटरल टोटल हिप रिप्लेसमेंट इस सर्जरी को करने का प्रमुख उद्देश्य कूल्हे के दर्द को कम करना और चलने की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
    जब किसी व्यक्ति को किसी अन्य तरीकों से आराम नहीं मिलता है, तब डॉक्टर उसे यूनिलेटरल टोटल हिप रिप्लेसमेंट (Unilateral Total Hip Replacement) करानी की सलाह देेते हैं।
  3. रिविज़न हिप रिप्लेसमेंट– रिविज़न हिप रिप्लेसमेंट (Revision Hip Replacement) सर्जरी से तात्पर्य ऐसी सर्जरी है, जिसे घिसे हुए कूल्हे को ठीक करने के लिए किया जाता है।
    इस सर्जरी को कूल्हे संबंधी अन्य समस्याओं जैसे कूल्हें के संक्रमण, कूल्हे की चोट इत्यादि की संभावना को भी कम करने के लिए किया जाता है।

हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता कब पड़ती है? (When Hip Replacement surgery is required? )

इस सर्जरी की आवश्यकता मुख्य रूप से उस स्थिति में पड़ती है, जब कूल्हे की हड्डी खराब या नष्ट हो जाती है और इसकी वजह से व्यक्ति को चलने या फिर बैठने पर भी दर्द होता है।
इसके अलावा हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को उन लोगों को भी कराने की सलाह दी जाती है, जो निम्नलिखित समस्याओं से पी़ड़ित होते हैं

  • रहूमटॉइड आर्थराइटिस का होना यदि किसी व्यक्ति के कूल्हे में सूजन हो जाती है, तो उसे ठीक करने के लिए हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को किया जाता है।
    इसे मेडिकल भाषा में रहूमटॉइट आर्थराइटिस (rheumatoid arthritis) के नाम से जाना जाता है, जो शुरूआत में शरीर के छोटे से हिस्से में होती है, लेकिन समय बीतने के साथ यह अन्य अंगों जैसे हाथ, पैर, उंगली इत्यादि में फैल जाती है।
  • ट्रॉमेटिक आर्थराइटिस का होना इस सर्जरी को ट्रॉमेटिक आर्थराइटिस (traumatic arthritis) नामक बीमारी का इलाज करने के लिए भी किया जाता है।
    यह बीमारी मुख्य रूप से चोट लगने पर होती है और इस वजह से कूल्हे खराब हो जाते हैं।
  • ऑस्टिओ आर्थराइटिस का होना जैसा कि ऊपर स्पष्ट किया गया है कि कूल्हे की कुछ बीमारियां उम्र बढ़ने के साथ ही होती है।
    ऑस्टिओ आर्थराइटिस (osteoarthritis) भी ऐसी ही एक बीमारी है, जो केवल अधेड़ उम्र के लोगों को ही होती है। इसका बीमारी का इलाज हिप रिप्लेसमेंट के द्वारा ही संभव है।
  • कूल्हे में असहनीय दर्द का होना(AVN HIP) जब किसी व्यक्ति को कूल्हे में असहनीय दर्द होता है और उसे किसी अन्य तरीके से आराम नहीं मिलता है, तो उस स्थिति में डॉक्टर उसे हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने की सलाह देते हैं।

हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लाभ क्या हैं? (Benefits of Hip Replacement)

यह अच्छी बात है कि अधिकांश लोग इस सर्जरी को करा रहे हैं और अपनी ज़िदगी को खुशियों से भर रहे हैं।
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को कराने के कुछ मुख्य लाभ होते हैं, जो इस प्रकार हैं

  • चलने में दर्द का होना हिप रिप्लेसमेंट को कराने से उस दर्द में आराम मिलता है, जो पहले चलते समय होता था।
  • दिल संबंधी बीमारियों के जोखिमों को कम करना यह सर्जरी ह्रदय रोगों की संभावना को भी कम कर देती है।
    अत: इसे कराने से व्यक्ति का दिल भी बेहतर तरीके से काम करने लगता है।
  • लंबे समय तक सक्रिया रहना यदि कोई व्यक्ति को समय रहते हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को करा लेता है तो इससे वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हो जाता है।
    इस सर्जरी को कराने का अन्य लाभ यह भी है कि इसके द्वारा व्यक्ति लंबे समय तक सक्रिय रह पाता है।
  • सामान्य गतिविधियों को कर पाना जब कूल्हे की समस्या काफी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को सामान्य कार्यों जैसे चलना, बैठना इत्यादि को भी नहीं कर पाता है।
    ऐसे में उस वयक्ति के लिए हिप रिप्लसमेंट काफी लाभदायक साबित होता है और इसकी वजह वह इन कार्यों को बेहतर तरीकों से कर पाता है।
  • कूल्हे की हड्डियों की कार्यक्षमता में सुधार करना चूंकि, हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी में क्षतिग्रस्त कूल्हे की हड्डी को ठीक किया जाता है, तो इस प्रकार यह कूल्हे की हड्डियों की कार्यक्षमता में सुधार करता है।

हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (Points to remember after Hip Replacement Surgery in Hindi)

संभवत: इस सर्जरी के कुछ जोखिम हो सकते हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति कुछ सावधानी बरते तो वह इनकी संभावना को कम कर सकता है।यदि किसी व्यक्ति ने हाल ही में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को कराया है, तो उसे निम्नलिखित सावधानियों को बरतना चाहिए

  • दवाई लेना चूंकि, इस सर्जरी के बाद थोड़ा दर्द हो सकता है, तो उसे कम करने के लिए व्यक्ति को दर्दनिवारकर दवाईयों का सेवन करना चाहिए ताकि उसका यह दर्द ठीक हो सके।
  • फीजियोथेरेपी लेना डॉक्टर हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद व्यक्ति को फीजियोथेरेपी लेने की सलाह देते हैं।
    यह थेरेपी उसे जल्दी से ठीक होने में सहायता करती है।
  • व्यायाम करना किसी भी व्यक्ति के लिए हिप रिप्लेसमेंट के बाद व्यायाम करना लाभदायक तरीका साबित हो सकता है।
    व्यायाम के द्वार व्यक्ति की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इसके साथ में यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ता है।
  • नियमित रूप से चेकअपन कराना यदि किसी व्यक्ति ने हाल ही में हिप रिप्लेसमेंट कराया है, तो उसे अपने स्वास्थ की नियमित रूप से जांच करानी चाहिए ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

आज के दौर में कमजोर हड्डियों की समस्या काफी फैल रही है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि यह समस्या केवल उन्हीं लोगों को होती हैं, जो अधिक उम्र के होते हैं, लेकिन ये आज कल युवाओं में भी देखने को मिल रही हैं।
कूल्हे की हड्डी की परेशानी भी ऐसी ही हड्डी की समस्या है, जिसका उपचार ऑपरेशन या सर्जरी के माध्यम से ही संभव है।
हालांकि, इस स्थिति में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी (Hip Replacement Surgery) कराना सबसे सही विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन लोगों में इसके प्रति जागरूकता होने के कारण वे समय रहते इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं।

 

सबसे अधिक पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’S)

Q1. हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद लोगों को पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगता है?
Ans- इस सर्जरी को कराने वाले ज्यादातर लोग उसी दिन या फिर अगले दिन चलना शुरू कर देते हैं।
इसके अलावा, कुछ लोग इस सर्जरी के पहले 3-6 हफ्तों में अपनी सामान्य काम कर सकते हैं।
Q2. हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत कब पड़ती है?
Ans- हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत मुख्य रूप से ऐसे लोगों को पड़ती है, जो कूल्हे में दर्द, चलने में दिक्कत होना, सोने में तकलीफ होना इत्यादि समस्याओं से पीड़ित हो।
Q3. क्या हिप रिप्लेसमेंट बड़ा ऑपरेशन होता है?
Ans- जी हां, हिप रिप्लेसमेंट बड़ा ऑपरेशन होता है, क्योंकि इस शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक कूल्हे पर किया जाता है, जिस पर हमारा पूरा शरीर टिका होता है।
इस प्रकार, इस दौरान या इसके बाद किसी तरह की लापरवाही बरतना खतरनाक साबित हो सकता है।
Q4. हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कितना समय लगता है?
Ans- हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को करने में 1-2 घंटे का समय लगता है।
इसके बाद लोगों को डिस्जार्ज कर दिया है।

Q5. हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी में कितना दर्द होता है?
Ans- हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद लोगों को दर्द महसूस हो सकता है, जो 2-4 हफ्तों तक रह सकता है।
हालांकि, इसे दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करके कम किया जा सकता है।

Hip Replacement treatment in kanpur